Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने तहसील में सुनी जनशिकायतें

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह ने तहसील सिकंदरपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 174 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता रमेश कुमार निवासी ग्राम-किकोड़ा ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित रहती हैं पोषाहार का वितरण भी नही करती है , जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए वही दुहा निवासी पारस नाथ शर्मा ने शिकायत किया कि हमारी मकान एक है और विभाग द्वारा दो कनेक्शन का विल भेजा जा रहा है इस पर जिला अधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का निर्देश दिया और एक कनेक्शन बंद करने का दिया आदेश दिया जो फालतू चल रहा है
समाधान दिवस में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, अवैध कब्जा हटाए जाने, राशन कार्ड आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। वही चकबंदी अधिकारी को चकबंदी से प्रभावित होने वाले मामले को तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का आदेश दिया
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन एवं प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा दीक्षित सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

4 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

5 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

5 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

5 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

5 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

6 hours ago