गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर तक- मुख्य विकास अधिकारी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। वर्ष 2024-25 में ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार‘‘ हेतु प्रस्ताव/आवेदन प्राप्त करने के लिए अन्तिम तिथि 31 अक्टूॅबर से बढाकर 30 नवम्बर 2024 तक कर दिया गया है। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ने दी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति मानवाधिकारों की रक्षा, समाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णतः समर्पित रहा हो, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह के जन्मदिवस पर गुरू गोविन्द सिह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने की व्यवस्था है। इस संबंध में उन्होने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी को आवेदन पत्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदक भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास कर रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो तथा गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार ना दिया गया हो, ऐसे व्यक्ति/नागरिक अर्हता रखने वाले पात्र होंगे। उक्त पुरस्कार गुरू गोविन्द सिंह के जन्मदिन 05 जनवरी को दिया जाता है।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

11 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

11 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

11 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

11 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

11 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

15 hours ago