भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भलुअनी / देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड भलुअनी के परिसर में गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामधन प्रधान की अध्यक्षता में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस मनाया जिज़मे सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान व मजदूर उपस्थित रहे।
आपको बताते चलें कि गुरुवार को विकासखंड भलुअनी के परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसान तथा मजदूरों ने शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया, जिसमें खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद यादव ने बताया की सरकार संविधान की बात नहीं मानती, तथा संविधान में वर्णित रोजगार, धर्मनिरपेक्षता, के साथ 14 मौलिक अधिकार दिए गए हैं, लेकिन सरकार उन मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है, जिसके लिए हम लोग आज शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाए हैं। उन्होंने कहा कि
भगत सिंह का संविधान के मौलिक अधिकारों को बचाए रखने का सपना था, लेकिन यह सरकार कुछ मौलिक अधिकारों का भी हनन करने में लगी हुई है।फूलचंद यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज के समय में सिर्फ सरकार के रूप में पूंजीवादी व्यवस्था स्थापित है।
खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में नीचे हैं।, और यदि जनता सचेत नहीं हुई तो उसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि देश में विकास के नाम पर सिर्फ गुजरात माडल बनाए जा रहे हैं।विपक्षियों द्वारा बार-बार सवाल उठाने के बाद भी आज तक देश के प्रधानमंत्री अपना प्रमाण पत्र कहीं पर भी पेश नहीं कर पाए, जिसपर यह प्रश्नचिन्ह उठ रहा है कि देश के प्रधानमंत्री कहीं पर भी पठन-पाठन का कार्य नहीं किए हैं। जिस देश के प्रधानमंत्री का पूरा विश्व लोहा मानता है, आज उसी प्रधानमंत्री को खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद कुमार सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में नीचे बताया।

इसी क्रम में जिला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव अरविंद कुशवाहा ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी नौजवानों को देते हुए कहा कि, अब वो समय आगया हैं कि हम सभी कार्यकर्ता भगत सिंह के आदर्शों को आत्मसात कर किसान, मजदूर, गरीबो व नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ कर सबको उनका हक दिलाये,और आज यह संकल्प लें कि हम सभी लोग देश के वीर शहीदों के मार्गों पर चलने का सतत प्रयास करें।
इस दौरान आनन्द प्रकाश चौरसिया,हरिबन्द प्रसाद,आजाद अंसारी, विनय सिंह, रतन जायसवाल, हरिचरन कुशवाहा, कामरेड इस्लाम, कामरेड राजेन्द्र पाल, ईद मोहम्मद, कलेक्टर शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व किसान, मजदूर तथा नौजवान उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

3 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

3 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

16 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

16 hours ago