दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारम्भ

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकासखंड लार के मकरजहाँ इटहुरा हजाम में दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारम्भ लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने फीता काटकर किया।
जिसमें पशु पालकों को विस्तृत जानकारी दी गयी।
शिविर में पशुओं से संबंधित टीकाकरण जैसे गला घोटू, खुर पका, मुंह पका वैक्सीन, लंपी, स्किन डिजीज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पशुओं को मौसम के साथ होने वाले बदलाव के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य अतिथि लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि पुनः श्वेत क्रान्ति की आवश्यक है ताकि सभी को घी-दूध पर्याप्त मात्रा में मिलें। प्रदेश सरकार पशुधन के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।शिविर में पशुओं का रजिस्ट्रेशन कर दवा वितरित की गई एवं उपचार किया गया शिविर में पशुपालकों को पुशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारियां दी गई पशुओं को बीमारियों से कैसे बचाया जाये इन सब बातों पर प्रकाश डाला गया। शिविर में प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू द्वारा गोवंश को न छोड़ने व गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है । मेले में आये हुये सभी लोगों को जागरूक किया गया ।
उक्त अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य वशिष्ठ मिश्रा ,ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार , ग्राम प्रधान मन्नू मिश्रा,डॉ. ओम प्रकाश शर्मा एवं सम्बन्धित विभाग के चिकित्सक सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago