सहायक वैज्ञानिक बना शिक्षक का बेटा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बांसपर बैदा निवासी सिंहासन प्रसाद के पुत्र आलोक कुमार ने, भारत का प्रथम न्यूक्लियर पॉवर स्टेशन तारापुर एटॉमिक पॉवर स्टेशन डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी मुम्बई में सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर कीर्तिमान स्थापित किया है।उनके इस चयन पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बांसपार वैदा निवासी आलोक कुमार के पिता प्राइवेट इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं, और माता आशा देवी गृहणी हैं। सिंहासन प्रसाद ने सीमित संसाधन होने के बावजूद भी बच्चों की पढ़ाई जारी रखी।इनके चार बेटे हैं और एक बेटी मनीषा है, जो प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है और बड़ा भाई विश्वरंजन कुमार पी0ए0सी का जवान है। भाइयों में दूसरे नंबर के आलोक कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव से पूरी हुई। हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की शिक्षा के0डी0इन्टर कॉलेज सिंगही मझगांवा ,देवरिया से पूरी की। इसके बाद इन्होंने गोरखपुर में वर्ष 2018 में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की,आलोक कुमार ने एक वर्ष मद्रास फर्टिलाइजर में अप्रेंटिस किया फिर इन्होंने फर्टिलाइजर एण्ड केमिकल ट्रावलकोर मे जूनियर इंजीनियर की परीक्षा पास की,चयन के बाद भी इन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी।अब आलोक कुमार तारापुर एटॉमिक पॉवर स्टेशन डिपोर्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी मुम्बई में सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए हैं।आलोक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और बड़े भाई ,बहन एवं गुरुजनों को दिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

9 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago