गाजे बाजे के साथ नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पटेल नगर पूर्वी प्राचीन हनुमान जी के मंदिर से गाजे बाजे, हाथी घोड़े के साथ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे सैकड़ो भक्तगण शामिल हुए।
बताते चलें कि हनुमान जी की मन्दिर पर चल रहे 31 दिवसीय श्रीराम कथा एवं भव्य रामलीला व रासलीला महोत्सव के 22वें दिन, मंगलवार को हनुमान मंदिर से भगवान की झांकी के साथ बरहज नगर में भव्य कलश यात्रा निकाला गया। गाजे बाजे, हाथी, घोड़े तथा भगवान की झांकी को भारी भीड़ के साथ पूरे नगर में घुमाया गया, इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष से पूरा नगर राममय होगया था।
यह कलश यात्रा पटेल नगर पूर्वी से होते हुए पैना रोड बाईपास से होते हुए बस स्टैंड, मुख्य चौराहा होते हुए, थाना घाट सरयू के पावन तट पर पहुंचे, जहाँ सरयू की पवित्र जलधारा में स्नान व पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा, जबकि सरयू माँ के जयकारे से पूरा घाट भक्ति के आगोश में डूबा रहा।पुनः कलश हाथों में लेकर भक्त गण केशरी दास त्यागी महाराज व आचार्य राम नारायण तिवारी, नितेश तिवारी ,अखिलेश पाण्डेय, अनुपम शास्त्री ,वैभव तिवारी, रौनक तिवारी के नेतृत्व में कलश यात्रा हॉस्पिटल रोड से होते हुए हनुमानजी की मन्दिर पर पहुंचा। भव्य कलश यात्रा में कोई व्यवधान न हो इसको देखते हुए भारी पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैदी के साथ लगी रही।इस शुभ अवसर पर गिरजा निषाद,मुन्ना, प्रतीक, कौशल्या ,अनुपमा, रोमानी कनौजिया, प्रभावती देवी, गीत देवी, शीला तथा हनुमान मंदिर के प्रमुख सेव केशरी दास महाराज के साथ तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

5 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

5 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago