चौरी के पास हुई दुर्घटना मामले में शिक्षकों की सराहनीय पहल

मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक मदद कर बंधाया ढांढ़स

कर्नलगंज, गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा) बीते दिनों क्षेत्र के चौरी चौराहा स्थित एलएनटी प्लांट के पास अल्टो कार से हुई सड़क दुर्घटना में तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत से हर दिल दुखी है तथा एक ही गांव में तीन मौतों के बाद अभी भी मातम पसरा हुआ है। लोगों द्वारा सूबेदार पुरवा गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाने व संवेदना व्यक्त करने का क्रम जारी है। इसी बीच हलधरमऊ ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षणरत शिक्षकों ने काफी सराहनीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार के मदद के लिए आपसी सहयोग से धनराशि इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को दुःख की इस घड़ी में मरहम लगाने का काम किया है। इस संदर्भ में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद के नेतृत्व में शिक्षकों की एक टीम ने सूबेदार पुरवा जाकर दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा आपसी सहयोग से एकत्र धनराशि देकर आर्थिक मदद की। इस दौरान शिक्षिक अनिमेष प्रताप सिंह, राहुल सिंह, रणधीर ओझा , अतुल तिवारी, मुकेश सिंह, हृदयेश कुमार आर्य, सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार, हर्षवर्धन सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। उक्त जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष यूटा हलधरमऊ अनिमेष प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद अभी कुछ और शिक्षकों की भी ट्रेनिंग होनी है जिसमें पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आपस में चर्चा कर आगे और अधिक सहयोग के लिए रणनीति बनाई जायेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago