थाना कटरा बाजार क्षेत्र का है मामला,घटना की गुमशुदगी दर्ज करने की खानापूर्ति के बाद पुलिसिया कार्यवाही शून्य
कटरा बाजार, गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाने के अन्तर्गत गांव भदैंया डीहा के रहने वाले एक लापता व्यक्ति के गुमशुदगी के संबंध में थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा सकी है और पुलिसिया कार्यवाही शून्य है, जिससे परिजन काफी हैरान परेशान हैं।
मामला थाना कटरा बाजार क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ मनोज तिवारी पुत्र पुत्र हरिशंकर तिवारी निवासी भदैंया डीहा ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी के संबंध में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बीते 17 सितम्बर को उनके पिता अपनी बहन के घर छतौरा गये थे। पिता का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है घर से निकलने के एक घंटे बाद पीड़ित ने अपनी बुआ के पास फोन करके अपने पिता के पहुंचने के बारे में जानकारी की तो बुआ द्वारा बताया गया कि हरिशंकर घर पर नहीं आये हैं। इतना सुनते ही हरिशंकर के घर वाले परेशान हो गये। आसपास के गाँव व रिश्तेदारों के पास फोन कर हरिशंकर का पता लगाया गया परंतु किसी के पास हरिशंकर की जानकारी नहीं मिली। जिससे थक हार कर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया। घटना के संबंध में थाना कटरा बाजार पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने के बाद अभी तक गायब व्यक्ति का कोई पता नहीं लगा सकी है। जिससे परिजन काफी परेशान हैं।
AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…