मार्ग अवरुद्ध करने को लेकर हुए विवाद के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

परसपुर, गोण्डा । (राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में रास्ते मे घूर लगाने व लकड़ी रखकर रास्ता अवरुद्ध करने के विवाद को लेकर पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर क्षेत्र के गाँव अहिरन पुरवा मधईपुर खाण्डेराय निवासिनी महिला लल्ली देवी पत्नी प्रशान्त कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा है कि शुक्रवार को करीब ग्यारह बजे रास्ते मे घूर लगाने व लकड़ी रखकर रास्ता अवरुद्ध करने के विवाद को लेकर विपक्षीगण पीड़ित महिला को भद्दी- भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ व लात घूँसों से मारने लगे। वहीं हल्ला गुहार सुनकर बीच बचाव कराने पहुंचे देवर बलराम यादव पुत्र जगपाल यादव को भी मारा पीटा। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने आकर बीच बचाव कराया। विपक्षीगण ने जाते जाते पीड़िता को जानमाल की धमकी भी दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अहिरन पुरवा मधईपुर खाण्डेराय निवासी भगतराम यादव पुत्र खुशीराम यादव व सीतापती पत्नी दुर्गाप्रसाद के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसी के गाँव निवासी दो नामजद लोगों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

31 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

50 minutes ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

1 hour ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

1 hour ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

2 hours ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

13 hours ago