Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedठंड के प्रकोप से स्कूल टाइमिंग और उपस्थिति पर बहस

ठंड के प्रकोप से स्कूल टाइमिंग और उपस्थिति पर बहस

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल अवकाश बढ़ाने की उठाई मांग


रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड में लगातार गिरते तापमान, शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से सरकारी एवं निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को कुछ और दिनों तक बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि मौजूदा मौसम परिस्थितियां बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए अनुकूल नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची सहित लगभग एक दर्जन जिलों में दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें – पुलिस भर्ती में आयु सीमा: समानता की कसौटी

अजय राय ने चिंता जताते हुए कहा कि इतनी कड़ाके की ठंड और कोहरे में छोटे बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल भेजना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सर्दी, निमोनिया, वायरल बुखार और श्वसन संबंधी संक्रमण का जोखिम इस मौसम में कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा जितनी जरूरी है, उतना ही आवश्यक बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित रहना भी है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, असम चुनाव में प्रियंका गांधी की करेंगे मदद

पेरेंट्स एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालयों में एक समान रूप से अवकाश बढ़ाना, मौसम सामान्य होने तक उपस्थिति को अनिवार्य न बनाना और जिला प्रशासन को स्थानीय मौसम के अनुसार निर्णय लेने की स्वतंत्रता देना शामिल है।
एसोसिएशन ने इसे पूरी तरह जनहित और अभिभावकों की सामूहिक चिंता से जुड़ा विषय बताते हुए राज्य सरकार से त्वरित, संवेदनशील और व्यावहारिक फैसला लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments