Categories: Uncategorized

सीएमओ ने किया सीएचसी शिवपुरा का निरीक्षण

11 कर्मी सीएमओ के निरीक्षण में मिले अनुपस्थित

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चौकीदार राजेश, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,सलीम हुसैन ऑप्टोमेट्रिस्ट , डॉ कृष्ण कुमार यादव चिकित्सा अधिकारी, रुचि तिवारी ए एन एम, डॉ अंशिका श्रीवास्तव, बलवंत राव एल टी, नीलू यादव स्टाफ नर्स, डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव चिकित्सा अधिकारी, अशोक कुमार सुरेन्द्र पाल सिंह वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए । सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिया। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल 115 मरीजों का उपचार किया गया था, 16 मरीजों का पैथोलॉजी जांच किया गया था। सीएमओ ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय भवन एवं परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त किया जाए, किसी भी मरीज को बाहर की दवा एवं जांच न लिखा जाए। सभी दवाएं एवं जांचे अस्पताल में से ही मरीजों को दिया जाय।सभी कर्मियों को समय से अस्पताल आए और निर्धारित ड्रेस कोड में रहे। निरीक्षण में जनरेटर का लॉग बुक अपूर्ण पाया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संबंधी अभिलेख , जननी सुरक्षा योजना, सी एच ओ के पी बी आई, आशा भुगतान संबंधी अभिलेख भी अपूर्ण पाए गए । इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा से स्पष्टीकरण मांगा है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस समय चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के समय डीएमओ राजेश पाण्डेय, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ प्रणव पाण्डेय , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात मौर्या सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा के कर्मी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

2 hours ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

2 hours ago

गड्ढे, कीचड़ और नाली का गंदा पानी; भागलपुर के मुख्य मार्ग पर कब मिलेगी राहत?

भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…

3 hours ago

योगी सरकार का महिलाओं पर फोकस, कारोबार शुरू करने को मिलेगा ब्याज मुक्त पैसा; ई-रिक्शा पर भी मदद

यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…

3 hours ago

डीजल-पंप का खर्च होगा कम! किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी

किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…

3 hours ago

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

5 hours ago