अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार में जा रही एक निजी डबल डेकर बस एक चलते ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 अन्य यात्री घायल हो गए। मृतकों में बस चालक भी शामिल है।
हादसा उस समय हुआ जब बस कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवतः बस चालक को झपकी आ गई थी, जिससे बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों में फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी और गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया।
सीओ वरुण सिंह ने कहा कि “हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।”
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…