Categories: Uncategorized

सीआईएसएफ के जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई, गांव में पसरा मातम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

देश की सुरक्षा में दशकों तक सेवा देने वाले सीआईएसएफ के एएसआई मोहम्मद हाफिज अंसारी को मंगलवार को उनके पैतृक गांव शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो उठा और हर आंख नम दिखी।

51 वर्षीय हाफिज अंसारी का निधन सोमवार को कोलकाता के देसुन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ। वे कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर एएसआई के पद पर तैनात थे। मात्र दो दिन की सेवा के बाद ही अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद उनके पेट में ट्यूमर की पुष्टि हुई। चार महीने तक इलाज चलता रहा, लेकिन 14 जुलाई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

हाफिज अंसारी ने वर्ष 1994 में पुलिस सेवा में कदम रखा था। प्रारंभ में बिहार के धनबाद में हेड कांस्टेबल के रूप में तीन साल कार्य किया। मेहनत और निष्ठा के बल पर पदोन्नति पाकर 29 अप्रैल 2025 को कोलकाता एयरपोर्ट पर एएसआई के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली थी।

उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, मातम छा गया। मंगलवार को सीआईएसएफ के जवानों की अगुवाई में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें उनके दादा के छपरा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी आसमा बानो, इकलौते बेटे मोहम्मद जावेद अंसारी और चार बेटियाँ – नाजीरा, अंजुम, तरन्नुम और अक्सरा तारा, गम में डूबी रहीं। गांव के लोग इस क्षति से स्तब्ध हैं। मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, बीडीसी प्रतिनिधि पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सीआईएसएफ के जवान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हाफिज अंसारी का जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने न सिर्फ वर्दी को सम्मान दिया, बल्कि अपने जीवन से यह संदेश भी दिया कि देश सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

7 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

13 minutes ago

स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…

38 minutes ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

45 minutes ago

एआई और मशीन लर्निंग आधारित डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित, बीबीएयू के शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

56 minutes ago

गोरखपुर में तिहरा हत्याकांड: 16 वर्षीय छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से की हत्या

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार…

1 hour ago