एआई और मशीन लर्निंग आधारित डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित, बीबीएयू के शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग आधारित एक उन्नत डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित किया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। यह शोध स्प्रिंगर नेचर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका Discover Public Health में प्रकाशित हुआ है।

बीबीएयू के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. युसुफ़ अख़्तर और सांख्यिकी विभाग के डॉ. सुभाष कुमार यादव द्वारा किए गए इस अध्ययन में भारत के विभिन्न राज्यों में डेंगू के प्रसार और मृत्यु दर का पूर्वानुमान लगाने के लिए आधुनिक एआई और मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग किया गया है।

शोधकर्ताओं ने वर्ष 2017 से 2024 तक के डेंगू मामलों और मृत्यु दर के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए पांच प्रमुख पूर्वानुमान मॉडलों—नैव विधि, सरल घातांकीय स्मूदिंग (SES), ऑटो-रिग्रेसिव इंटीग्रेटेड मूविंग एवरेज (ARIMA), रैखिक प्रतिगमन (LR) और सपोर्ट वेक्टर रिग्रेशन (SVR)—का परीक्षण किया।

अध्ययन की विशेषता यह रही कि प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया गया, जिससे स्थानीय महामारी विज्ञान स्थितियों के अनुरूप अधिक सटीक पूर्वानुमान संभव हो सका।

शोध के अनुसार उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में वर्ष 2025 के दौरान डेंगू मामलों और मृत्यु दर में वृद्धि की संभावना है। वहीं, केरल में डेंगू का केस फेटेलिटी रेट (CFR) देश में सबसे अधिक पाया गया, जो स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की आवश्यकता को दर्शाता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि यह अध्ययन केवल डेंगू पूर्वानुमान तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति निर्माण, संसाधन आवंटन, वेक्टर नियंत्रण अभियान और आपदा प्रबंधन रणनीतियों के लिए भी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इस उपलब्धि पर शोध दल को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी शोधकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

Karan Pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

13 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

13 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

13 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

23 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago