सीएम राइज मॉडल स्कूल चितरंगी के छात्रों ने मोगली बाल उत्सव में लहराया परचम

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रों में पर्यावरण के प्रति प्रेम, लगाव, जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने के लिए मोगली बाल उत्सव मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यालयों के प्रत्येक वर्ग से 2-2 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
शासकीय सीएम राइज मॉडल स्कूल चितरंगी के छात्रों ने मोगली बाल उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। कनिष्क वर्ग में कक्षा सातवीं के आर्यन सिंह बैस ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कक्षा आठवीं की कल्पना सिंह गहरवार ने द्वितीय प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ समूह में 11वीं कक्षा की श्रुति जायसवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह और कक्षाध्यापक सुमित श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र, हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह, कक्षाध्यापक सुमित श्रीवास्तव, सत्यकाम तिवारी, अखिलेश प्रजापति सहित अन्य ने पुरस्कार देकर छात्रों को सम्मानित किया।

क्या है मोगली बाल उत्सव?
विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति प्रेम, लगाव, जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना जाग्रत करने के लिए “मोगली बाल उत्सव” का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में कक्षानुसार दो स्तर होते हैं- कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 5 से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र शामिल होते हैं। मोगली बाल उत्सव जैवविविधता एवं पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश है। मोगली बाल उत्सव मध्यप्रदेश शासन के विभागों के सहयोग एवं सामंजस्य से आयोजित इस अनूठे उत्सव में मोगली मित्रों हेतु अनेक रोचक खेल, ट्रेलिंग, सफारी, क्विज, फिल्म व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जंगल में ही किया जाता है। इस उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति को नजदीक से परिचय कराया जाता है। यह उत्सव ना केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है।
ज्ञात हो कि प्रतियोगिता 9 सितम्बर को शाला स्तर पर आयोजित हुई थी। शाला स्तर पर चयनित छात्र 13 सितम्बर को जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर (केवल कनिष्ठ वर्ग) पर प्रतिभाग किया। शनिवार 28 सितम्बर को विकास खण्ड स्तरीय परीक्षा आयोजित हुई जिसमें कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग किया। अगले चरण की परीक्षा 3 अक्टूबर को जिला स्तर पर होगी। जिसमें प्रश्न मंच तैयार होगा जहां कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के छात्र शामिल होंगे। यहां से चयनित छात्र 7 व 8 नवम्बर को राज्य स्तरीय उत्सव में भाग लेंगे। यह आयोजन 7 व 8 नवम्बर को पेंच अभ्यारण्य सिवनी में आयोजित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

2 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

2 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

2 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

6 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

8 hours ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

8 hours ago