धूम-धाम से मनाया गया बाल दिवस, विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली ब्लॉक अंतर्गत गंगराई में स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व चाचा नेहरू के नाम से विश्व विख्यात पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती को बाल दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों व खेल- कूद का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद अफसर अली ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए बच्चे भी प्यार से उन्हें चाचा कहते थे। पंडित नेहरू ने अपने जन्मदिवस को बच्चों को समर्पित कर दिया। बाल दिवस बच्चों का दिन होता है। हमें भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज कल्याण के कार्य करने चाहिए। इस दौरान संतोष कुमार गौतम, राम पटेल, अरुण कुमार , मोइन खान ,वंदना सिंह , रोबिना खातून, प्रियंका वर्मा, सरिता, चंद्र केश्वर , अल्ताफ , जैनब खातून साहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं सहित विद्यालय के छात्र- छात्राएं मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago