बच्चों का अधिकार सुनिश्चित करना समाज और सरकार की पहली प्राथमिकता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बाल अधिकार सप्ताह समारोह के अन्तर्गत 14 नवम्बर 2024 को विकास खण्ड फखरपुर जनपद बहराइच के कम्पोजिट विद्यालय अटोडर घरेहरा नकदिलपुर में पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट बहराइच के नवजीवन परियोजना के अन्तर्गत बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की सामान्य जीवन पर आधारित विषयों पर लिखित परीक्षा करायी गई जिसमें रमन सिंह ने प्रथम स्थान‌ दूसरे स्थान पर ज्योति सत्यम व हिमांशु और तृतीय स्थान नीरज कुमार, शिवम वर्मा व राधा ने प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों को अमरूद के पौधे सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी व्याकरण की पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया,सभी विद्यार्थियों के साथ जीवन जीने की बेहतर कला संबन्धित मौखिक प्रश्न के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही विद्यालय को खेल सामग्री बैडमिंटन 4 सेट, रस्सी कूद 6 सेट, बेहतर अंग्रेजी सीखने के लिए व्याकरण व अनुवाद की 24 पुस्तक भी विद्यालय को उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में एक नये उत्साह का माहौल सृजित हुआ है।पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट बहराइच के निदेशक ध्रुव कुमार ने बताया कि पूरे कार्यदल का प्रयास यही है कि सभी के साथ एक नवीन माहौल बने जिसमें विकास का मुख्य आधार शिक्षा स्थापित हो सके। बच्चों के मूल अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बच्चों के जीवन जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सहभागिता का अधिकार और संरक्षण का अधिकार सुनिश्चित करना प्रत्येक माता-पिता वह जागरूक नागरिकों के साथ-साथ सभी हित भागियों की मौलिक जिम्मेदारी है।इस कार्यक्रम के आयोजन में उच्च प्राथमिक विद्यालय अटोड़र के प्रधानाध्यापक ओमकार कश्यप, सहायक अध्यापक मनोज कुमार और शिक्षामित्र अर्चना सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय टुडौली के प्रधानाध्यापक मनीष मिश्रा सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह शिक्षामित्र ज्ञानवती सिंह का भी सहयोग रहा।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago