पंडित जवाहरलाल नेहरू थे बच्चों के आदर्श चाचा:अजीत सिंह

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के सिद्धेश्वर शीतल देवनारायण महाविद्यालय भरहेचौरा भटनी के प्रांगड़ में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं उनके प्रतिमा पर महाविद्यालय प्रबंधक अजीत कुमार सिंह के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।साथ ही महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका द्वारा उनकी जयंती को पूरे धूम धाम से मनाया गया।महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ संपूर्णानंद तिवारी ने उनकी विभिन्न उपलब्धियों का वर्णन किया। कार्यक्रम के अंत महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि हर साल की तरह आज 14 नवंबर के इस दिन को बाल दिवस के तौर पर आज यहां इस कार्यक्रम को मनाया जा रहा है। जो कि इस दिन को ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के दिन प्रति वर्ष मनाया जाता है। वे खुद ही बच्चों से बहुत प्यार किया करते थे। और उनके जन्म दिवस को बच्चों को बाल दिवस के रूप में समर्पित किया गया है। यह दिन हमारी युवा पीढ़ी के पालन-पोषण और शिक्षित करने के महत्व की याद दिलाता है, क्योंकि बच्चे ही हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। यह दिन बच्चों का सम्मान करने और उनकी भलाई को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम के अंत मे समस्त बच्चों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/स्वयंसेविका को मिष्ठान बाटकर खुशी व्यक्त किया गया।वहीं प्रत्येक बच्चे मुस्कुराते हुए अपने अपने घर को गए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी जन उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago