बच्चों ने मस्ती के साथ कला की बारीकियां सीखी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

संकल्प के समर कैंप में अभिनय, नृत्य, गायन, वादन, क्राफ्ट, कविता एवं कहानी पाठ के माध्यम से 100 बच्चों का व्यक्तित्व विकास हो रहा है। कैंप के छठवें दिन बच्चों ने मस्ती के साथ कला की बारीकियां सीखी। इस दौरान बच्चों में फेस पेंटिंग कराने की होड़ सी लग गई। संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा 30 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है।‌ श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया में आयोजित कैंप में छः साल से सोलह साल तक के लड़के-लड़कियां अभिनय, नृत्य, गायन, चित्रकला, कविता एवं कहानी पाठ की बारीकियां सीख रहे हैं।‌ संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने कैंप के बारे में बताया कि प्रत्येक वर्ष गर्मी की छुट्टी में यह कैंप लगता है। इसका उद्देश्य बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है। बच्चों के अंदर जो झिझक है, उसे तोड़कर उन्हें बहिर्मुखी बनाने की कोशिश होती है। कैम्प के छठवें दिन बच्चों ने अभिनय के अंतर्गत संवाद के प्रस्तुतीकरण एवं चेहरे के भाव भंगिमा कैसे बनाएं यह शास्त्रीय नृत्य कत्थक के प्रारंभिक स्टेप भी बच्चों को बताया गया। पेंटिंग में बच्चों ने स्केचिंग की बेसिक जानकारी ली। इसके अलावा बच्चों को कविता एवं कहानी पाठ की तकनीक भी बताई गई। समर कैंप में अभिनय एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी से पास आउट ट्विंकल गुप्ता, राहुल कुमार एवं प्रकृति नृत्य, संगीत आनंद कुमार चौहान, पेंटिंग अमन वर्मा सीखा रहे है योगी इसके अलावा संकल्प के एक दर्जन रंगकर्मी सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। अनुपम पाण्डेय, राहुल चौरसिया, आलोक यादव, ऋषभ, जन्मेजय, सुशील, आदित्य, रोशन, लकी पांडेय, खुशी, भाग्यलक्ष्मी, रिया वर्मा की भूमिका सराहनीय है। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा अखिलेश सिन्हा संरक्षण और रंग निर्देशक आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में बच्चों की आंतरिक प्रतिभा निखर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

6 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

7 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

7 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago