समय, सत्ता, संपत्ति और शरीर
कभी हमारा साथ दें या नहीं दें,
अच्छा स्वभाव, समझ, सत्संग,
संबंध व सत्कर्म सदा साथ देते हैं।
कर्म फल से तो स्वयं ईश्वर भी,
अपने को मुक्त नहीं कर पाये थे,
त्रेता में चौदह वर्ष वनवास भोगे थे,
द्वापर में देवकी के गर्भ से जन्मे थे।
माता कैकेयी अपने कर्म फल
पाकर देवकी बनकर आयी थीं,
श्रीराम श्रीकृष्ण बन कर मथुरा
में जन्म लेकर अवतार लिये थे।
चौदह वर्ष का कर्मफल श्री राम
ने वनवास के रूप में भोगा था,
देवकी वसुदेव ने भी चौदह वर्ष
कंस की कारागार में भोगा था।
कैकेयी के स्वार्थ पूर्ण वरदान के
कर्म द्वापर में अभिशाप बन गये,
आदित्य स्वार्थ वश पाप होता है,
जीवन का सत्कर्म पुण्य देता है।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…
अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…
अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…
डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…