ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की सुनी फरियाद

निस्तारण करने का दिया निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील संपूर्ण समाधान तहसील दिवस की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने किया, सदर तहसील में आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना। आए हुए समस्त फरियादियों के समस्याओं को त्वरित न्याय देने का संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी फरियादी को बार-बार परेशान ना किया जाए, अगर परेशान करने की शिकायत किसी भी अधिकारी के खिलाफ सूचना मिलती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन स्तर पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, शत प्रतिशत फरियलियों को न्याय संगत न्याय देने का कार्य करे। तहसील दिवस में अधिकतर जमीनी विवाद और पारिवारिक विवाद या न्यायालयों में चल रहे मुकदमे जैसे मामलों के फरियादी आए हुए थे। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी,
तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार हिमांशु सहित कानूनगो लेखपाल व जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

13 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

14 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago