उ.प्र.सचिवालय लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में मिली अहम जिम्मेदारी
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज के विकास खंड घुघली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगिया निवासी चंद्रशेखर त्रिपाठी ने अपने उत्कृष्ट कार्य व निष्ठा से एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अनुभाग अधिकारी पद पर प्रोन्नति मिली है।
इससे पूर्व
त्रिपाठी परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के साथ परिवहन विभाग में समीक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनकी इस सफलता से जोगिया ही नहीं, पूरा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।उनकी पदोन्नति पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख संघ के पूर्व जिला महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शरद कुमार सिंह (बबलू सिंह), नगर पंचायत घुघली के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश सिंह (गुड्डू सिंह), ब्रह्मस्थान मठ जोगिया एवं रावत मंदिर अयोध्या के महंत बालकदास, योगेश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, न्यायाधीश मनीष द्विवेदी, तथा बलिया निवासी आलोक कुमार सिंह शामिल हैं। सभी ने उनके इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…
भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…