जिले में मच्छरों का आतंक, फॉगिंग न होने से बढ़ी चिंता

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत सिकंदरपुर सहित आसपास की सभी ग्राम पंचायतों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। शाम होते ही गलियों और घरों में मच्छरों की भरमार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अब तक फॉगिंग की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात खत्म होने के बाद जलभराव और गंदगी के चलते मच्छरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। स्कूलों, बाजारों और मोहल्लों में छोटे बच्चे व बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। लोगों ने अपने स्तर से अगरबत्ती, कॉइल और स्प्रे का उपयोग शुरू कर दिया है, लेकिन इनका असर सीमित समय तक ही रहता है। निवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन केवल कागजों पर सफाई और फॉगिंग का दावा करता है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी बदतर है, जहां महीनों से कोई सफाईकर्मी नहीं पहुंचा है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की है कि नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में तुरंत फॉगिंग अभियान चलाया जाए, नालियों की सफाई की जाए और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय सुनिश्चित किए जाएं।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि “एक-दो दिन में पूरे नगर क्षेत्र में फॉगिंग कराई जाएगी।”

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

19 minutes ago

कोई समाज सुधारक, कोई सुरों का जादूगर: 30 अक्टूबर को याद की जाने वाली महान विभूतियां

30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…

2 hours ago

होमी भाभा से राही सरनोबत तक: जानिए 30 अक्टूबर को जन्मी 9 मशहूर हस्तियों का जीवन परिचय

30 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: होमी भाभा से अभिजीत भट्टाचार्य तक, इन महान हस्तियों ने अपनी…

3 hours ago

इतिहास के पन्नों में 30 अक्टूबर: जानिए आज के दिन दुनिया में क्या-क्या हुआ

लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते समय की घटनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि उन फैसलों,…

3 hours ago