उतरौला /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उतरौला बाजार के विभिन्न स्थानों से गुरुवार को मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए पिपराघाट नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधान से किया। बताते चलें कि लक्ष्मी पूजा विसर्जन शोभायात्रा जो अपने पुराने निर्धारित मार्ग गोण्डा मोड़ से होते हुए फक्कड़ दास चौराहा, आसाम रोड चौराहे से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए चाँद मस्जिद, बड़ी मस्जिद, ज्वाला माता मंदिर ,दुख हरण नाथ मंदिर होते हुए पिपराघाट के लिए रवाना हुआ।
जुलूस में नगर के सभी श्रद्धालुओ के साथ विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों जिसमें दीपक चौधरी, सुरेश कश्यप,शनी गुप्ता, चंद्रप्रकाश कश्यप, रविन्द्र कश्यप ,अमन गुप्ता, अनिल कुमार, राजेश कश्यप, उमेश कश्यप, नीरज कश्यप, प्रखर गुप्ता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…