सीडीओ ने की आवास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये गये है। यह निर्देशित किया गया कि 29 मार्च तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2022-23 जनपद देवरिया अन्तर्गत कुल प्रथम किस्त निर्गत हुए 3596 आवासों के सापेक्ष मात्र 2416 आवासों को द्वितीय किस्त निर्गत किया गया है। अवशेष 1180 आवासों के शत् प्रतिशत द्वितीय किस्त भुगतान हेतु निर्देश दिए गये। आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 प्रधानमंत्री जनपद देवरिया अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 05 आवास अवशेष है, जिसमें बनकटा 02, बरहज 00, भलुअनी 00, भटनी 01, पथरदेवा 00 सलेमपुर 02 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 29 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 25 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 05, बनकटा 05, बरहज 00, भागलपुर 1, भलुअनी 01, भटनी 02, भाटपाररानी 00, सदर 01, देसही देवरिया 01, गौरीबाजार 01, लार 03, पथरदेवा 3, रूद्रपुर 01, सलेमपुर 01, आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 29 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2022-23 अन्तर्गत स्वीकृत हुए आवासों के छत स्तर का निर्माण पूर्ण करते हुए तृतीय किस्त निर्गत करने के निर्देश दिए गये। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत वांछित प्रगति अर्जित न करने वाले विकासखण्डों की प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में प्रगति अर्जित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

6 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

7 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

7 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

7 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

7 hours ago