डीएम ने नामित सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कार्य सम्पादित कराने का दिया है निर्देश
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में बेमौसम हुई / हो रही बारिश से फसलो के नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से कृषि, राजस्व व बीमा कम्पनी के अधिकारियों की संयुक्त समिति द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण का कार्य सम्पादित करने हेतु नियमानुसार समिति का गठन किया गया है, जिसमें सम्बन्धित ग्राम पंचायत का प्राविधिक सहायक ग्रुप सी / ए.टी.एम. / बी. टी. एम. (कृषि विभाग), सम्बन्धित ग्राम पंचायत का लेखपाल (राजस्व विभाग), बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रगतिशील कृषक को सदस्य नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि गठित समिति जनपद के जिन ग्राम पंचायतों में क्षति की सूचना प्राप्त होती है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कार्य सम्पादित करेगी तथा अविलम्ब अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट उप कृषि निदेशक देवरिया के माध्यम से बीमा कम्पनी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।
नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…
पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…
फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…
फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…
फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…
गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…