शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 05 लोगो को किया गया जिला बदर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) / मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया है कि जनपद में जिलाधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर धारा-3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत कार्यवाही अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) / मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया के न्यायालय से की जाती है। पुलिस अधीक्षक की प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर इस माह मार्च, 2023 में 05 लोगों को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है और संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामीला कराने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला बदर किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण हैं, जिनका जिले में रहना शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
पूर्ण विवरण में उन्होंने बताया है कि थाना-बघौचघाट अंतर्गत मजीद पुत्र छांगुर निवासी-बसडीला मैनुद्दीन को 16 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने, धमकाने आदि अपराध करने पर 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इसी प्रकार थाना बघौचघाट अंतर्गत मेराज पुत्र जैनुल निवासी-बसडीला मैनुद्दीन, जैनुल पुत्र सद्दीक निवासी-बसडीला मैनुद्दीन, तैयब पुत्र इसा निवासी-बसडीला मैनुद्दीन तथा थाना-गौरी बाजार अंतर्गत मेराज पुत्र वकील निवासी-कस्बा बैतालपुर को अपने सहयोगियों के साथ मोहर्रम के त्यौहार को लेकर राड, तलवार, भाला, फरसा इत्यादि से लैस होकर कतिपय लोगों को मारपीट मरणासन्न स्थिति में कर देना आदि अपराध करने पर 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

3 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

4 hours ago