मनरेगा योजनान्तर्गत अमृत सरोवर निर्माण कार्य की सीडीओ ने की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की एरिया ऑफिसर एप के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड तरकलवां के ग्राम पंचायत महुआ पाटन, नरहरपट्टी एवं जलुआ में चयनित अमृत सरोवर पर कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम तरकुलवा सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत महुआपाटन मे अमृत सरोवर पर कराये जा रहे कार्य पर कुल 154 श्रमिकों के लिए मस्टररोल निर्गत किया गया था, जिसके सापेक्ष कार्य स्थल पर मात्र 45 श्रमिक ही कार्य करते हुए पाये जाने पर कार्य कर रही महिला मेट राज किशोरी देवी को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये गये एवं तकनीकी सहायक का मानदेय अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए सचिव दीनदयाल चौहान के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु आरोप पत्र निर्गत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी को उक्त अमृत सरोवर को एक माह मे पूर्ण कराने हेतु अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य पर नियोजित करते हुए मानक के अनुरूप पूर्ण कराने एवं कार्य कर रहे वास्तविक श्रमिकों का ही भुगतान नियमानुसार करने के निर्देश दिये गये।
ग्राम पंचायत नरहपर पट्टी में अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर 39 श्रमिकों का मस्टररोल निर्गत किया गया था मौके पर मात्र 15 अमिक ही कार्य करते हुए पाये गये श्रमिकों की उपस्थिति लेने वाली महिला मेट मालती देवी को हटाने के निर्देश दिये गए एवं तकनीकी सहायक का मानदेय अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए सचिव सुनील पासवान के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु आरोप पत्र निर्गत किया गया। कार्य स्थल पर प्राथमिक उपचार हेतु किट नही पाये जाने पर कार्य प्रभारी ग्राम पंचायत सचिव को चेतावनी निर्गत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी को उक्त अमृत सरोवर को एक माह मे पूर्ण कराने हेतु अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य पर नियोजित करते हुए मानक के अनुरूप पूर्ण कराने एवं आज कार्य कर रहे वास्तविक श्रमिकों का ही भुगतान नियमानुसार करने के निर्देश दिये गये।
ग्राम पंचायत जलुआं मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर 19 श्रमिकों का मस्टररोल निर्गत किया गया था मौके पर भी 15 श्रमिक ही कार्य करते हुए पाये गये। जलुआ में बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर देर से कार्य प्रारम्भ कराये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत सचिव एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण निर्गत किया गया एवं उक्त अमृत सरोवर को एक माह मे पूर्ण कराने हेतु अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य पर नियोजित करते हुए मानक के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी तरकुलवा को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 02 अमृत सरोवर विकसित किये जाने हेतु स्थल का चयन करने करते हा कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

22 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago