वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं से जनता परेशान

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l महाराष्ट्र राज्य भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं से नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अज्ञात चोरों द्वारा दो दिनो के अंदर अलग-अलग स्थानों से पाँच वाहन चोरी करने की घटना ने नागरिकों की नींद उड़ाकर रख दी हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारपोली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नौशाद होटल के पास, पटेल कम्पाउंड में अली मोहम्मद अंसारी ने अपनी ३० हजार रूपये कीमत की होंडा स्कूटी क्रमांक एम एच -02 डीबी 6993 को अपने बिल्डिंग के नीचे पार्किंग किया था, जिसे अज्ञात चोरो ने उड़ा दिया। दूसरे वाहन चोरी की घटना निजामपुरा पुलिस स्टेशन के अंर्तगत भिवंडी बस डिपो के पास, पानी टंकी के नीचे शाहपुर निवासी कालूराम लक्ष्मण दरोडा ने अपनी 30 हजार रूपये की कीमत की, एम एच 04 जे, वाई 4721 टीव्हीएस कंपनी की स्कूटी पार्क किया था, उसे भी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।इसी प्रकार तीन और वाहन चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया।शिकायतकर्ताओ के लिखित शिकायत के आधार पर सभी पुलिस स्टेशनों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

10 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

10 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

10 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

10 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

11 hours ago