Categories: Uncategorized

पहचान छुपाने वाले हत्यारे को पुलिस ने 35 दिन बाद गिरफ्तार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l भिवंडी के कारीवली गांव में लगभग एक महीना पहले, बहन के साथ छेड़छाड़ करने वाले का विरोध करने पर एक ही परिवार के 3 लोगों को घायल करने तथा 17 वर्षीय युवक को चाकू घोंप कर हत्या करने वाला हत्यारा, पहचान छुपाने के लिए सिर मुड़ा कर रह रहा थाl आरोपी को खाड़ी पार्क इलाके से 35 दिन बाद पुलिस ने हिरासत में लिया हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के कारी वली गांव में प्रवीण चौधुले की चाल में रहने वाले शिव शंकर मौर्य अपनी पत्नी व तीन लडकी व एक लड़के के साथ रह रहे थे, शिव शंकर की 18 वर्षीय लड़की के साथ उसी के ठीक सामने रहने वाले,64 वर्षीय दयानंद गंगाराम पामुला अपने घर की गैलरी से खड़ा होकर लगातार 14 दिनों से अश्लील हरकतें किया करता थाl 13 फरवरी के दिन, 8 बजे के लगभग दयानंद ने फिर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी, हर रोज की हरकतें देखकर उसकी मां और छोटी बहन दयानंद के घर समझाने के लिए गई, पर उसने लकड़ी के डंडे से उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया, चीख-पुकार सुनकर उसका 17 वर्षीय लड़का सिद्धार्थ वहां पर पहुंचा, और बीच-बचाव करने लगा फिर दरिंदगी की हद करते हुए उसने चाकू लेकर उसके पेट में कई वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई, और आरोपी वहां से फरार हो गया, जबकि घायल अवस्था में लहूलुहान परिजन वहां से जान बचाकर चले गए, लड़के की मां ने पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने दयानंद गंगाराम पामुला के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी, हत्यारे को पकड़ने के लिए भोइवाड़ा पुलिस ने 4 टीमों की गठन की, पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन में विवाह के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंकुश बांगर ने चारों टीमों को मुम्बई ठाणे पालघर के इलाकों में हत्यारे को ढूंढने का निर्देश जारी किया। एक टीम उसके गांव तेलंगाना के सिरशिला पहुंच गई, पता चला कि वह आरोपी भिवंडी के खाली पार इलाके मेंअपनी पहचान छुपा कर पावर लूम कारखाने में काम कर रहा हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर 18 मार्च को आरोपी को धर दबोचा तथा अदालत में पेश किया गया, अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

9 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

9 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

10 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

11 hours ago