शहीद पारस नाथ सिंह के याद में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चिरैयाकोट/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवखरी निवासी भारत माता के वीर सपूत,वर्ष 1965 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए स्व० पारस नाथ सिंह के शहादत दिवस पर उनकी पावन स्मृति में प्रति वर्ष गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है, और मेला भी लगता है जिसमें आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उत्साह उमंग के साथ आयोजन में शामिल हो ग्रामीण परंपरा को जीवित रखते हुए, कुश्ती दंगल का आनंद लेते हैं।शहीद पारस नाथ सिंह के स्मृति में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष 17 अक्टूबर को गांव के उत्साही समाजसेवियों द्वारा कराया जाता है।
कुश्ती प्रतियोगिता में दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह पूर्व प्रमुख रानीपुर मऊ ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि गोपाल राय सांसद प्रतिनिधि घोसी रहे। कुश्ती जो भारत का प्राचीन खेल रहा है खास कर ग्रामीण भारत की पहलवानी कुश्ती के दाव पेंच से अखाड़े में विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने उपस्थित उत्साही दर्शको को खूब लुभाया और अपने अपने कौशल प्रशिक्षण का बेहद आकर्षक लुफ्त कलाबाजी का प्रदर्शन किया । उपस्थित जनसमूह की तालियों की गड़गड़ाहट उन पहलवानों को रोमांचित कर रहीं थीं ।ग्रामसभा के युवा प्रधान अभिनव सिंह “रिशु”, समाजसेवी श्रवण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह एडवोकेट, रामयश सिंह, वीरेंद्र सिंह, तारा सिंह इत्यादि लोग समर्पण भाव से लगे रहे।कार्यक्रम के अन्त में रानीपुर ब्लाक प्रमुख सोनी देवी ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

7 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

8 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

8 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

8 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

10 hours ago