देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सीडीओ रवींद्र कुमार ने बुधवार को ग्राम पंचायत विशुनपुरा में गोद लिए आंगनबाड़ी केन्द्र विशुनपुरा प्रथम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मीरा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रूगदी देवी, सहायिका उपस्थित रहीं। केन्द्र पर बच्चे भी उपस्थित मिले।
सीडीओ ने बच्चों को स्लेट व पुस्तकें दिया। आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन, पोषाहार वितरण, बच्चों के पोषण स्तर एव बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, स्टोर, किचन एवं शौचालय की साफ सफाई संतोषजनक रहा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नियमित रूप से केन्द्र का संचालन करते हुए लाभार्थियों को अनुमन्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान कृष्ण कान्त राय जिला कार्यक्रम अधिकारी, कौशल किशोर सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी, बैतालपुर सुशीला मौर्या, मुख्य सेविका एवं रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

You missed