यात्री का मोबाइल लेकर भाग रहे चोर को दबोचा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ट्रेन में बैठे यात्री को मोबाइल छिनकर भाग रहे चोर को ट्रेन स्कार्ट टीम ने दबोच लिया। चोर के पास से चोरी का दो मोबाइल बरामद हुआ। स्कार्ट टीम ने चोर को चोरी के बरामद सामान के साथ भटनी जीआरपी को सौंप दिया। ट्रेन संख्या 15003 में रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल रमेश कुमार शर्मा और नन्द कुमार की ड्यूटी ट्रेन एस्कॉर्ट टीम में लगी थी। भटनी स्टेशन पर ट्रेन के आने पर एक चोर यात्री का मोबाइल लेकर भागने लगा। यह देख कर ट्रेन के एस्काअर् टीम के सदस्यों ने चोर का पीछा करने लगे।टीम के सदस्यों ने ऑफ साइड यार्ड में पीछा कर दौडाते हुए देख कर भटनी में निगरानी गस्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा घेरबंदी किया गया। आरपीएफ ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रेम कुमार पुत्र योगेन्द्र माझी निवासी मलकौली थाना सलेमपुर बताया। उसके पास से चोरी का दो मोबाइल बरामद हुआ। आरपीएफ ने भटनी जीआरपी को चोर को सौंप दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago