खड़गे के नेतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस लहराएगी परचम – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर बधाई दी । इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश में परचम लहराएगी ।भारतीय लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस के नेतृत्व में ही हो सकता है । विधानसभा के नेता दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि गरीबों के रहनुमाई करने वाले खड़गे भाजपा के झूठ को बेनकाब कर कांग्रेस को उसकी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस दिलाएंगे । जिला सचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष निर्वाचित होना आम कार्यकर्ता का सम्मान है । पंडित रामविलास तिवारी ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व में अब कांग्रेस पूरी मजबूती से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी । बधाई देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ,जिला सचिव संजय गुप्ता, बदरे आलम, चुन्नू श्रीवास्तव, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, अभिनीत उपाध्याय,मोहन प्रसाद, परमानन्द प्रसाद, डॉ याहिया अंजुम, प्रेमचंद वर्मा, सैयद फिरोज अहमद, अशोक मद्देशिया, बालचन्द पटेल, डॉ नरेंद्र यादव, सुरेन्द्र यादव,राजेंद्र तिवारी, दयाशंकर यादव, रोहित यादव, अखिलेश मिश्र, मोहित कुमार,सुच्चन खान, रौनक पांडेय, डॉ परवेज, कृष्णा तिवारी, रूदल बागी, मुहम्मद आलमगीर, अनिरुद्ध शर्मा, नन्हे बाबा, विनोद गौंड, शीत कुमार मिश्र, वजीर अहमद, काशीनाथ मिश्र दुखहरन प्रसाद, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे ।
सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…
Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…
व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…
चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…