जांच रिपोर्ट के बाद होगा प्रयोग
बलिया( राष्ट्र की परम्परा) सदर पशु अस्पताल में पशुओं के लिये खरीदी गयी दवाओं को जांच करने उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उसे प्रयोग में लाने के निर्देश जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिया है। इसके लिये तीन सदस्यीय टीम बनायी गयी है जिसमे डिप्टी कलेक्टर सीमा पाण्डेय, औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गीतम सिंह है। जिलाधिकारी ने कहा है कि खरीदी गई दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे प्रयोग में लाया जाय। इसी क्रम में बुधवार को औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल ने सम्बंधित अलग-अलग दवाओं के 6 नमूने लिये। सभी नमूनों को के लिये प्रेषित किया जा रहा है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की होनहार बेटी श्रेया राय ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…
निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…
अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…
सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…