दम्पत्ति सहित दस लोगों के विरुद्ध बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की महुली पुलिस ने थाना समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र पर बलवा व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।ज्ञात हो कि महुली थाना मे आयोजित समाधान दिवस में प्राप्त प्रर्थना पत्र पर पुलिस ने क्षेत्र के नीबा होरिल निवासी एक दम्पत्ति सहित दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नीबा होरिल निवासी वादी सुरेंद्र चौरसिया पुत्र जय प्रकाश चौरसिया महुली समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना मे लिखा है कि उसकी भूमि लहरी सुअरहा में स्थित है। राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज है। जिस पर उसने धान फसल की बोआई किया था। विपक्षी सन्तोष अपने भाई और अन्य लोगों के साथ फसल को नष्ट कर दिया। अपना धान फसल को बो कर जबदस्ती खेत पर कब्जा कर लिया और विपक्षी धमकी देते हुए कहे कि अगर दोबारा उक्त भूमि पर पहुंचे तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।इस संबंध मे इंस्पेक्टर भगवान सिंह का कहना है कि समाधान दिवस अधिकारी के निर्देश पर सुरेंद्र चौरसिया की तहरीर पर प्रतिवादी सन्तोष, सुशील उर्फ शिवांश पुत्र रणजीत, रणजीत पुत्र कमला प्रसाद, संध्या पत्नी रणजीत निवासी भिटहा, प्रभुनाथ पुत्र तेरसु, प्रभु नाथ की लड़कियां, सिद्वनाथ चौरसिया पुत्र साधु शरण, रविन्द्र नाथ पुत्र साधु शरण, सुनील पुत्र अज्ञात के खिलाफ धारा 143, 447, 427, 504, 352, 506 भादवि का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना जारी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

6 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

13 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

30 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

34 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

42 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

44 minutes ago