Categories: Uncategorized

पूर्व शिक्षक एमएलसी पर युवक को बंधक बनाकर पीटने का मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी पर एक व्यक्ति को कथित रूप से बंधक बनाकर अपने विद्यालय में डंडों से पीटने का मामला प्रकाश में आया है, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से शनिवार को बताया कि थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दनियापुर गांव में रहने वाला विशाल शुक्रवार को शहर में ही काम करने गया था, तभी संजय मिश्रा पूर्व एमएलसी और दीपक तथा दीवान वहां आ गए और उसे अपनी कार में डालकर रोजा क्षेत्र के एक खेत में ले गए जहां उसे पीवीसी के पाइप से बुरी तरह पीटा गया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़ित को यह लोग अपने इंटर कॉलेज में ले गए जहां उसे फिर पाइप और डंडों से पीटा गया ।सूचना मिलने पर जब उसकी मां उसे बचाने पहुंची तो इन लोगों द्वारा उनसे भी अभद्रता की गई।
वहीं भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने बताया कि 18 नवंबर को उनके भाई को कुछ लोगों ने मारा पीटा था और उन्हें गंभीर हालत में जब वह थाने लेकर पहुंचे तो, पुलिस ने मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर कर ली। पुलिस ने पेशबंदी के लिए हम पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा समूह द्वारा हिंसा बंदी बनाना और हमला करके चोट पहुंचाने की धाराओं में संजय मिश्रा समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

16 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

16 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

16 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

17 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

17 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

24 hours ago