पिंडवाडा/राजस्थान(राष्ट्र की परम्परा)
भारत विकास परिषद् शाखा पिंडवाडा व सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर जनापुर में आयोजित किया गया।
परिषद् के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि स्व० प्रकाश कुमार विसाराम प्रजापत की स्मृति में वीसाराम गणेशराम प्रजापत के सौजन्य से सेवा भारती व भारत विकास परिषद् शाखा पिंडवाडा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जनापुर गांव में किया गया। शिविर में राजकीय चिकित्सालय सिरोही स्थित ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक विजय चौधरी व अन्य स्टाफ द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर की सफलता पर भारत विकास परिषद् द्वारा ब्लड बैंक के समस्त कर्मचारियों, अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं व वीसाजी प्रजापत परिवार के सदस्यों का अंगवस्त्र द्वारा बहुमान किया गया ।शिविर में परिषद् के अध्यक्ष राकेश कांगटानी, गोविन्द सिंह चौधरी, जगदीश प्रसाद तिवारी, डॉ. सी राम, भगवत सिंह पड़ियार, अशोक प्रजापत, मोहन लाल कलबी, अशोक रावल, नितिन राज भटनागर, विजय प्रजापत, ओमप्रकाश सुथार, जितेन्द्र प्रजापत, विसाजी प्रजापत, शैलेष रावल व अन्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…