तरकुलवा/ देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में 4 मार्च की देर रात दो पक्षों के विवाद में जमकर ईट पत्थर चलने लगे।जिसमे एक किशोरी समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित एक अज्ञात व्यक्ति पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही कर रही है।
क्षेत्र के वृंदावन गांव में 4 मार्च की दे रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। विवाद में ईट पत्थर चलने लगे। वही समीप में अपने दरवाजे पर बैठी शबनम खातून पुत्री अकबर की नाक और चेहरे पर एवं सैफ पुत्र अकबर के सिर पर ईट पत्थर से गंभीर चोट लग गई।आनन फानन में परिजन घायलों को इलाज करने के लिए सामुदायिक केंद्र तरकुलवा ले गए।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पीड़िता शबनम खातून पुत्री अकबर निवासी वृंदावन के तहरीर पर पुलिस ने राममिलन,प्रहलाद,महेंद्र ,राज प्रताप, सोहन निवासी गण वृंदावन एवं एक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है। इस दौरान इन्स्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पिडीत महिला की तहरीर पर पांच नामजद व एक अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…