नशा उन्मूलन के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प

करे रुद्राक्ष के पौधे का रोपड़

नशा सम्पूर्ण मानव समाज के लिए घातक है हमे किसी भी रूप में इसका सेवन नही करना चाहिये : अश्विनी पाण्डेय

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर नानपारा नगर स्थित पौराणिक शिवालय बाग शिव मन्दिर परिसर में नशा उन्मूलन का सामुहिक संकल्प लेकर नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को अवगत करवाने के लिए जन जागरण महाअभियान चलाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई। पौराणिक शिवालय बाग शिव मन्दिर प्रबन्धन की ओर से आयोजित परिचर्चा को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी अश्विनी पाण्डेय ने कहा की नशा सम्पूर्ण मानव समाज के लिए घातक है हमे किसी भी रूप में इसका सेवन नही करना चाहिए तथा समाज के सभ्य लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को योजनाबद्ध तरीकों से अवगत करवाना चाहिये तभी अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण सम्भव हो सकेगा।
रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष अवध क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की नानपारा व मिहींपुरवा परिक्षेत्र में अवैध नशा कारोबार तेजी से फैल रहा है अबतक इसकी चपेट में आकर सैंकड़ों तरुण युवाओं की मृत्यु हो चुकी है हजारों घर परिवार बर्बाद हो चुके हैं इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन सहयोग से जन-जागरण महाअभियान चलाया जा रहा है और इस कार्य मे सबके सहयोग की आवश्यकता है।
परिचर्चा में उपस्थित नायब तहसीलदार नानपारा हर्षित पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये आवश्यक है कि सब लोग अधिकाधिक संख्या में वृक्ष का रोपण व उसका संरक्षण करें तभी पर्यावरण रक्षण हो सकेगा,कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे बलहा अध्यक्ष समाजसेवी प्रभात श्रीवास्तव ने किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत शिवालय बाग वीरेन्द्र गिरी महाराज ने किया,इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह नमामि गंगे रिसिया अध्यक्ष तिलक राम वर्मा , शिक्षक नेता राहुल पाण्डेय , समाजसेवी सरदार नरेन्द्र सिंह , समाजसेवी सुधीर मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर मन्दिर परिसर में रुद्राक्ष वृक्ष का रोपण कर उपस्थित लोगों ने अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण के लिये जन जागरण अभियान चलाए जाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

8 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

8 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

9 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

9 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

9 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

10 hours ago