सीमैट द्वारा शिक्षण अधिगम संगम पुस्तक का विमोचन वरेश कुमार हुए सम्मानित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश स्तर के उत्कृष्ट शिक्षको ने अपने द्वारा निर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री टी एल एम के संकलन को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है । पिछले कुछ वर्षों में परिषदीय विद्यालयों में काफी मूलभूत सुधार हुआ है।अब कक्षा कक्ष संचालन में परिवर्तन की आवश्यकता है और यह टी एल एम के माध्यम से सम्भव है। उक्त बातें राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रयागराज में शिक्षण अधिगम संगम पुस्तक के विमोचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि दिनेश सिंह, निदेशक सीमैट, प्रयागराज ने कही।
विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस पुस्तक का प्रयोग बेसिक शिक्षा के बच्चों को लर्निंग आउटकम प्राप्त कराने में शिक्षको को मदद मिलेगी । इस पुस्तिका में सभी टी एल एम को क्यूआर कोड की सहायता से दिखाया गया है जो टी एल एम के प्रयोग में मदद करेगा। इस पुस्तक में प्रदेश स्तर के उत्कृष्ट 111 शिक्षकों के शिक्षण अधिगम सामग्री का संकलन किया गया है। जिसमें उसके लर्निंग आउटकम, बनाने की सामग्री, टी एल एम का संक्षिप्त विवरण, प्राक्कथन, प्रयोग विधि व क्यू आर कोड के माध्यम से उसका प्रयोग दिया गया है। इस पुस्तक में जनपद महराजगंज के पनियरा विकास खण्ड के नवाचारी के शिक्षण अधिगम सामग्री का चयन किया गया है जिसके लिए सीमैट, प्रयागराज में निदेशक दिनेश सिंह, बी एस ए, प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी दिनेश पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी करछना ओमप्रकाश मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र कन्नौजिया ने प्रमाणपत्र व मूमेंटो देकर सम्मानित किया। वरेश कुमार इससे पहले भी राज्य व डायट स्तर पर अपने नवाचार टी एल एम के लिए सम्मानित हो चुके हैं। वरेश कुमार का कहना है कि टी एल एम के प्रोग्राम से बच्चों में रटने के स्थान पर समझ का विकास होता है और वे इस प्रक्रिया में खुशी खुशी सम्मिलित होते हैं। इस पुस्तक में पृष्ठ संख्या 96 पर नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार के शिक्षण अधिगम सामग्री रंगो की पहचान विषय कला, कक्षा 1-5 को स्थान मिला है।इस पुस्तक को सहायक शिक्षा निदेशक, लखनऊ अब्दुल मुबीन, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, प्रयागराज तनुजा त्रिपाठी, उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद, प्रयागराज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ डॉ राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर गोरखनाथ ने इस पुस्तक की सराहना की है और अपने शुभ संदेश दिए हैं। वरेश कुमार के इस सम्मान के लिए डायट प्रचार्य अभिजीत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव, सुधीर कुमार, राज्य संदर्भ समूह के सदस्य सत्यप्रकाश वर्मा, कृष्ण मोहन पटेल, लवकुश वर्मा, डायट प्रवक्ता रामजी, अर्जुन शाही, अरुण मिश्रा, सूरज प्रकाश, सुजीत चौहान, महाकालेश्वर पाण्डेय, मनीष प्रजापति, संजय कुमार, सुनील भारती, आशीष मौर्या, अरशद जमील, अकादमिक रिसोर्स पर्सन महेन्द्र चौहान, संजय यादव, संजय पासवान, अवधेश गुप्त, आशुतोष पटेल आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

14 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

15 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

18 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago