हिंसा के पक्ष में खड़े होकर मोदी सरकार ने देश की छवि धूमिल कर दी है- शाहनवाज आलम

युद्धविराम के लिए यूएन में हुई वोटिंग से मोदी सरकार के ऐब्सेंट रहने के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
अल्पसंख्यक कांग्रेस ने संयुक्त राष्ट्र संघ में गाज़ा पट्टी में जारी हिंसा को रोकने के लिए लाए गए प्रस्ताव से मोदी सरकार के अनुपस्थित रहने पर, विदेश मंत्री को ज्ञापन भेज कर अपनी आपत्ती जतायी है।
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में कहा कि भारत हमेशा से शांति के पक्ष में और हिंसा के विरुद्ध लाए गए प्रस्तावों का समर्थक रहा है। नेहरू के नेतृत्व में शुरू हुए गुट निरपेक्ष आंदोलन के पीछे भी यही विचार रहे हैं, ये विचार भारत के नैतिक साहस का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के रूप में हमारे कार्यों का मार्गदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मतदान के दौरान हिंसा के पक्ष में खड़े होकर भारत की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल किया है। इससे भविष्य में किसी भी वैश्विक मुद्दे पर हमारी भूमिका अविश्वास से देखी जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

4 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

4 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

4 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

5 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

5 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

5 hours ago