बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ पर क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना की।सुहागिनों ने सुबह से व्रत रख कर देर शाम को चांद को देख कर विधिवत पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की।उसके बाद चलनी में पति के दर्शन कर अपना व्रत तोड़ा। त्योहार को लेकर देर रात तक चहल-पहल रही।करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार होता है।बुधवार को करवा चौथ त्योहार को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित थी।इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखा और पूरे दिन तैयारियों में लगी रहीं।शाम होते ही सुहागिने चांद निकलने का इंतजार करने लगीं।चांद देखने के लिए सुहागिन महिलाएं अपने अपने छतों एवं आंगन से, जैसे ही चांद दिखाई दिया तो पूजा की थाली,चलनी लेकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु होने का प्रार्थना भगवान से किया।तत्पश्चात पति का दीदार कर अपना व्रत तोड़ा। इस दौरान जिन सुहागिन महिलाओं के पति देश-विदेश गए हैं वह महिलाएं चांद की दीदार के बाद मोबाइल से पति का दर्शन कर व्रत तोड़ा।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…