फसल अवशेष जलाना दण्डनीय अपराध -डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परंपरा) जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कृषकों को जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत 04 प्रचार वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कृषक जागरूकता हेतु प्रचार वाहन में कृषकों में वितरण हेतु पम्पलेट भी रखे गये हैं। ये प्रचार वाहन जनपद में समस्त 16 विकास खण्डों में भ्रमण कर कृषकों के मध्य फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में कृषकों को जागरूक करेंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू ऑफ काप रेजिड्यू योजनान्तर्गत जनपद देवरिया में फसल अवशेष / पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में कृषकों को जानकारी दिया जायेगा कि फसल अवशेष जलाना दण्डनीय अपराध है। यदि कोई भी किसान कृषक अवशेष जलाता हुआ पाया जायेगा तो कृषि भूमि का क्षेत्र 0.2 एकड़ से कम होने की दशा में अर्थदण्ड रू0 2500 प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्र 0.2 एकड़ से अधिक किन्तु 05 एकड़ तक होने की दशा में अर्थदण्ड रू0 5000 प्रति घटना एवं कृषि भूमि का क्षेत्र 05 एकड़ से अधिक होने की दशा में अर्थदण्ड रू0 15000 प्रति घटना जुर्माने के रूप में वसूल किया जायेगा । इसलिए किसान फसल अवशेष को जलाये नहीं बल्कि मृदा में कार्बनिक पदार्थों की वृद्धि हेतु पादप अवशेषों को मृदा में मिलायें एवं डीकम्पोजर के माध्यम से मिट्टी में सड़ा दें।
इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी, देवरिया अंकित कुमार मौर्य, अध्यक्ष, जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, रूपेश सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए ओंकारनाथ दूबे, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए. धीरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago