बलिया (राष्ट्र कि परम्परा)
बलिया जनपद की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आयकर विभाग की टीम ने लखनऊ समेत बलिया जिले के उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।सूत्रों के अनुसार राजधानी लखनऊ के अलावा उनके पैतृक गांव खनवर, तथा रसड़ा स्थित आवास और एक करीबी के घर पर भी आयकर विभाग की टीम ने जांच की। रसड़ा में सुबह से ही विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी देखी गई, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई।हालांकि छापेमारी के संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की बात कही जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।गौरतलब है कि उमाशंकर सिंह पिछले दो वर्षों से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच सार्वजनिक जीवन से कुछ हद तक दूर रहे हैं।इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और आगे की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं
RELATED ARTICLES
