Categories: Uncategorized

अन्तर्राष्ट्रीय इन्टीग्रेटेड भवन में उच्चाधिकारियों के साथ बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट ऑर्डिनेशन कमेटी कि हुईं बैठक

सीमा सुरक्षा और सीमा पार अपराधों की रोकथाम पर की गयी विस्तृत चर्चा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा, पारस्परिक समन्वय और सीमा पार अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में रूपईडीहा स्थित एकीकृत चेक पोस्ट  बार्डर डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेशन कमेटी  बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में जिलाधिकारी बहराइच, पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण, कमांडेन्ट एसएसबी 42वीं, 59वीं, 70वीं बटालियन, डीएफओ बहराइच व कतर्नियाघाट, जिला आबकारी अधिकारी, कस्टम विभाग व एटीएस के उच्चाधिकारी, सीमावर्ती थानों के प्रभारी निरीक्षक, नेपाल राष्ट्र से वर्दियां और बांके जिलों के सीडीओ व पुलिस अधीक्षक, नेपाल आर्म्ड फोर्सेस के उच्चाधिकारी आदि सम्मिलित हुएं ।बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दोनों देशों की एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गई । विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त गश्त की योजना, गहन निगरानी व चेकिंग तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सीमा पर हो रही तस्करी, मादक पदार्थों व मानव तस्करी तथा आपराधिक तत्वों की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई की रूपरेखा तय की गई । साथ ही दोनों देशों के मध्य आपसी रिश्ते को अधिक दृढ़ करने, कानून एवं व्यवस्था तथा व्यापार को बढावा देने तथा विविध समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गयी । बैठक में जनपदीय पुलिस, नेपाल राष्ट्र की पुलिस, एसएसबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोनों देशों के मध्य आवागमन करने वालों की सघन चेकिंग, जाली कागजात के माध्यम से अवैध संचरण करने वाले अवांछनीय तत्व की आवाजाही, अराजक तत्वों की रोकथाम पर वार्ता की गयी । इसके अतिरिक्त वन क्षेत्र एवं पर्यावरणीय संरक्षण से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की गयी, दोनों देशों ने सीमा से सटे वन्य क्षेत्रों में अवैध कटान, जानवरों की तस्करी और पर्यावरणीय क्षति को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने पर सहमति जताई । बैठक में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सौहार्द और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी ।
rkpnews@somnath

Recent Posts

होलिका दहन 2026: अहंकार की राख पर जली आस्था की ज्योति, सत्य की जीत का संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, भक्ति और…

32 minutes ago

मिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद…

41 minutes ago

महामृत्युंजय मंत्र: भय से मुक्ति और आत्मबल का दिव्य पथ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…

2 hours ago

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

3 hours ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

4 hours ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

4 hours ago