Categories: Uncategorized

जिला कारागार व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला कारागार बहराइच में आयोजित जागरूकता शिविर में जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों को नशीली दवाओं व अन्य नशा का सेवन न किये जाने हेतु शपथ दिलायी गयी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1987 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 26 जून को नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया था। वर्ष 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘‘बाधाओं को तोड़नारू सभी के लिए रोकथाम, उपचार और पुर्नप्राप्ति’’ की थीम निर्धारित की गई है।यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के उपयोग से होने वाली हानियों से आमजन को जागरूक करना, ड्रग्स तस्करी के वैश्विक नेटवर्क के विरूद्ध कार्यवाही में सहयोग को प्रेरित करना तथा युवाओं और बच्चों को नशे की लत से दूर रखना तथा नशा मुक्ति और पुनर्वास केन्द्रों के लिए समर्थन जुटाना है। श्री शिरोमणि ने बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस लाईन में आयोजित जागरूकता शिविर में प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे की रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

46 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago