Categories: Uncategorized

बाढ़ से बचाव हेतु तीनों तहसीलों में मॉकड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद की तीनों तहसीलों खलीलाबाद, धनघटा एवं मेहदावल में बाढ़ से बचाव एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास संभावित आपदा परिस्थितियों से निपटने हेतु विभागीय समन्वय एवं तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
तहसील खलीलाबाद के अंतर्गत मगहर स्थित आमी नदी के किनारे मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया, जिसमें डूबे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्यवाही का सजीव अभ्यास किया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, अग्निशमन आदि विभागों के कार्मिकों ने अपनी-अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। कार्यक्रम में “आपदा मित्र” की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण वर्मा, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तहसील धनघटा में घाघरा नदी के किनारे ग्राम दौलतपुर में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। परिकल्पित घटना के अनुसार, एक नाव से ग्रामीण के नदी में गिरने की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसे पीएसी की टीम ने RUBRIZEd मोटरबोट की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के उपरांत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से व्यक्ति को उच्च प्राथमिक विद्यालय औराडाँड़ स्थित बाढ़ राहत शिविर में ले जाया गया।
शिविर स्थल पर चिकित्सा, पशुपालन, आपूर्ति, बाल विकास, पंचायती राज, अग्निशमन, विद्युत, विकास एवं शिक्षा विभागों के कैंप स्थापित किए गए थे। ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार योगेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं आपदा मित्र उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील मेहदावल क्षेत्र में आपदा सूचना के क्रम में ग्राम विशुनपुर कछार में सड़क (कलवर्ट) टूटने की सूचना पर तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि नेपाल द्वारा जल छोड़े जाने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे चार ग्राम—विशुनपुर कछार, तिवारीपुर, जोरवा एवं बांडुमार—प्रभावित हुए।
घटना स्थल पर उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह एवं तहसीलदार अल्पिका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आपदा मित्रों की उपस्थिति में राहत व पुनर्वास कार्य संचालित हुआ।
विशुनपुर कछार में बचे हुए 12 लोगों को नाव की सहायता से सुरक्षित स्थल पर पहुँचाया गया और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई। ग्राम की कुल जनसंख्या लगभग 1000 बताई गई, जिसमें वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं दिव्यांगजन शामिल हैं।
तीनों तहसीलों में संपन्न मॉकड्रिल के माध्यम से प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया और समन्वित प्रयासों के माध्यम से अभ्यास को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

2 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

3 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

3 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

5 hours ago