बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा 58 कैसरगंज के विधानसभा कैसरगंज एक मैरिज लान में भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे l अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने किया l मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण मुख्य अतिथि के साथ साथ जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने बूथ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है आज हमारे सामने जो कार्यकर्ता बैठे हैं यह भारतीय जनता पार्टी की नीव हैं। इन्हीं के सामर्थ के बल पर केंद्र में मोदी सरकार व राज्य में योगी की सरकार बनी है। मंत्री व विभिन्न तमाम अपने कार्यकर्ता महत्वपूर्ण पदों पर रहकर आम जनता की सेवा कर रहे हैं। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आज भाजपा विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक दल बना है तो उसके पीछे बूथ कार्यकर्ताओ का ही महत्वपूर्ण योगदान है l इन्हीं के द्वारा पुनःतीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है।भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का महत्व व सम्मान है भाजपा सम्पूर्ण देश को अपना परिवार मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है । वहीं पर विपक्षी दल परिवारवाद जातिवाद पर बात करती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास का नारा दिया है। इस नारे की परिकल्पना को साकार करने के लिए भाजपा चुनाव मैदान में है। उन्होंने बूथ मजबूत करने के लिए आए हुए कार्यकर्ताओं को मन्त्र दिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद प्रत्याशी 58 करण भूषण सिंह,अरुण वीर सिंह,लोकसभा प्रभारी संजय कैराती, विधानसभा प्रभारी पवन तिवारी, गौरव वर्मा,मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा,शिव सहाय सिंह,शशि भूषण सिंह,मनोज पांडे प्रदीप पांडे,ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र प्रताप सिंह,संदीप सिंह,मुन्ना सिंह व विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…