डीएम ने पिंक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु पिंक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी ने आज छत्रपति शाहू जी महराज चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रोबेशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 300 महिला कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर सक्सेना चौक होते हुए जिला क्रीड़ा स्टेडियम पहुंची। वहां से पुनः सक्सेना चौक होते हुए हनुमानगढ़ी पर समाप्त हुई। रैली में शामिल महिलाओं ने मतदाताओं से 01 जून को समय से मतदान करने की अपील की।
इससे पूर्व रैली में शामिल वाहनों पर जनपद का स्वीप लोगो को चस्पा किया गया और अपर जिलाधिकारी और स्वीप प्रभारी/डीआईओएस द्वारा मतदान और स्वीप कार्यक्रम के महत्व के विषय में अवगत कराया गया।
मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत पिंक रैली का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 महिला कर्मियों ने मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया। इस रैली का आयोजन विशेष तौर पर जनपद की महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया, जिससे चुनाव में उनकी अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, एसडीएम शैलेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारीश्रवण कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, तहसीलदार अमित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Polytechnic 2026: सीटें तय, नियम सख्त; इन संस्थानों में कई डिप्लोमा कोर्स होंगे बंद

UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…

5 hours ago

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

5 hours ago

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…

5 hours ago

पुलिस बनकर किशोरी को पार्क में ले गए तीन युवक, एक आरोपी एनकाउंटर के बाद दबोचा

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…

5 hours ago

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

6 hours ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

6 hours ago